फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बोर्ड बैठक में पेयजल लाइन, सफाई समेत 50 लाख के प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
बनत में नगर पंचायत बोर्ड की हुई बैठक
विज्ञापन

सभासदों ने सड़कों के मुद्दे भी उठाए
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बनत में नगर पंचायत बोर्ड की सोमवार को बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पेयजल पाइप लाइन समेत 50 लाख के विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बैठक में सभासदों ने कहा कि कस्बे में मुख्य मार्ग, खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के पास समेत विभिन्न स्थानों पर सड़कें टूटी पड़ी हैं, जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। लोगों ने टूटी पेयजल पाइप लाइन का भी मुद्दा उठाया। जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी देवकीनंदन ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से नगर पंचायत में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने, पेट्रोल पंप के पास नई पाइप लाइन बिछवाने, सफाई व्यवस्था, सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा की दृष्टि से किट देने समेत 50 लाख के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में पूर्व में आय और व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया।
बैठक में चेयरमैन कुसुम देवी, धर्मवीर सिंह ,अजय कुमार, इकराम अली, ख्वाजा, सुनिता, हरबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें