फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 दिन में एक्सप्रेस वे की सूरत बदलने का वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/परतापुर। दिसम्बर-2020 तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का कार्य निपटाने का दावा करने वाले एनएचएआई ने कार्यदायी संस्था जीआर इंफ्रा को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। कार्यदायी संस्था ने 45 दिनों में एक्सप्रेसवे की सूरत बदलने का वादा किया है। उनका कहना है कि बरसात आने से पहले मिट्टी की लेवलिंग का कार्य अंडरपास के लेवल तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

परतापुर तिराहे पर बने दूसरे अंडरपास को शुरू करने के लिए मिट्टी भराव का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिससे जल्द ही डामर की सड़क बनाने के बाद ही हरिद्वार से दिल्ली जाने वाले व मेरठ शहर से दिल्ली को जाने वाले वाहन इसके अंदर से दौड़ने लगेंगे। वहीं, भूड़बराल रजबहे के पास बने आरओबी के पास से लेकर परतापुर तिराहे पर बने दूसरे अंडरपास तक मिट्टी भराव का कार्य जारी है। अभी तक मेरठ से दिल्ली जाने वाले वाहनों को दोनों अंडरपास के बीच से निकाला जा रहा था, अब एक सप्ताह बाद बंद करके दूसरे अंडरपास के नीचे से जाने दिया जाएगा। वहीं मिट्टी के भराव और लेवलिंग के लिए दो से ढाई हजार डंफर एक्सप्रेसवे के चौथे चरण परतापुर से डासना तक लगे हैं। अब इस कार्य को रात में भी शुरू करने की प्लानिंग की जा रही है।
रेलवे लाइन के पास आरीवाल बननी शुरू
रेलवे लाइन के दूसरी ओर मिट्टी को रोकने के लिए आरीवाल की दीवार बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा टीसीएम मशीन ने टोल प्लाजा से लेकर दूसरी ओर पीक्यूसी रोड बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। परतापुर तिराहे से लेकर भूड़बराल रजबहे तक सड़क पर हुए गड्ढे को भरने का कार्य जारी है। जीआर इंफ्रा के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज बैरवा का कहना है कि जैसे ही हमारी लेबर काम पर अपने वापस लौट रही है। वैसे ही निर्माण कार्य को गति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें