फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में दो ट्रू नॉट मशीनें लगीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रशासन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशयिलिटी ब्लॉक में चल रहे कोरोना वार्ड में मरीजों के इलाज में लगातार सुधार किए जाने का दावा कर रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शनिवार से मेडिकल कॉलेज में दो ट्रू नॉट मशीन शुरू कर दी गई हैं। इनकी मदद से मरीज की एक घंटे में कोरोना की जांच हो जाएगी। वहीं, डीएम अनिल ढींगरा ने शनिवार शाम मशीनों का निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना।
विज्ञापन

उन्होंने मीडियाकर्मियों का कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों से सीधा संवाद कराया। वहीं, डीएम ने मरीज सारिका वर्मा, कौशल और शिवानी वर्मा से उपचार की व्यवस्था का फीडबैक लिया। इन्होंने दवा, चिकित्सक विजिट एवं खानपान की व्यवस्था को संतोषजनक बताया। इसके बाद डीएम ने मेडिकल कॉलेज के गायनिक विभाग की रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विभाग में आ रही कुल गर्भवती महिलाओं के बारे में पूछा। मेडिकल कॉलेज में ट्रू नॉट मशीन के आने से अब कोरोना की जांच तुरंत हो सकेगी। मेडिकल कॉलेज के आंकड़ों के मुताबिक सुपर स्पेशयिलिटी ब्लॉक में अभी तक 476 कोरोना पॉजिटिव भर्ती हो चुके हैं। जिसमें से 227 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 12 रेफर कर दिए गए थे। अभी तक कोरोना वार्ड में 104 चिकित्सकों ने ड्यूटी पूरी की है।
कोविड वार्ड की कैमरों से निगरानी
कोविड वार्ड की 23 कैमरों से निगरानी की जा रही है। सुपर स्पेशयिलिटी ब्लॉक में भूतल पर बनाए कंटोल रूम में अधिकारी सीसीटीवी कैमरों से नजर बनाए हुए हैं। मेडिकल कॉलेज के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन, एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी को बनाया है। मेडिकल में आइसोलेशन के 160 में से 80 बेड चालू हालत में हैं। जिनमें से 40 बेड के लिए एसी की व्यवस्था कर दी गई है। वहीं, आईसीयू में 40 बेड में से 20 पर वेंटिलेटर की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें