फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा मामला: डेढ़ सौ किलो का खौफ, पड़ोसी के घर की खिड़की तोड़कर कराई बरात व दुल्हनों की विदाई, परिवार ने छोड़ा घर 

Sun, 03 Oct 2021 11:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना में शादी समारोह के बाद पड़ोसी के घर की खिड़की तोड़कर दुल्हनों की विदाई कराने का मामला सामने आया है। वहीं बेटियों को विदा कर पूरा परिवार घर छोड़कर चला गया है। और ये सब परिवार ने किया है डेढ़ सौ किलो के खौफ के चलते। आगे विस्तार से जानें आखिर क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र में अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक परिवार ने शादी समारोह में चोरी के आरोपी एक व्यक्ति के खौफ में अपनी बेटियों की शादी के बाद पड़ोसी के घर की खिड़की तोड़ककर उन्हें और बरात को विदा किया। यही नहीं, बेटियों की शादी के बाद परिवार के घर छोड़कर चले जाने की बात भी सामने आई है। वहीं पुलिस इस मामले में कोई जानकारी होने से इनकार कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहल्ला इस्लामाबाद में गुरुवार को शादी समारोह के दौरान विवाद और फिर पीड़ित परिवार के घर छोड़ने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस अब तक कोई तहरीर नहीं दिए जाने की बात कह रही है। 

वहीं लोगों का कहना है कि आरोपी सिरफिरे युवक उर्फ डेढ़ सौ किलो का मोहल्ले में आतंक है। उसके डर की वजह से गुरुवार को शादी समारोह के बाद दुल्हनों की विदाई पड़ोसी के घर की खिड़की तोड़कर कराई गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एकतरफा प्यार में बड़ी वारदात: मंदिर से लौट रही युवती को मारी गोली, फिर खुद को दी खौफनाक मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन

वहीं बताया गया कि महबूब पुत्र समशुद्दीन अपनी दो बेटियों की विदाई कराने के बाद सिरफिरे युवक के आतंक से परेशान होकर शुक्रवार को परिवार समेत बागपत चला गया। शनिवार को मोहल्ले के लोगों ने आरोपी सिरफिरे युवक से सभी के परेशान रहने की बात कही। 

लोगों ने बताया कि उसका आए दिन किसी न किसी से झगड़ा होता है। पूर्व में वह कई बार जेल जा चुका है। गुरुवार को शादी समारोह में चोरी का आरोप लगने के बाद सिरफिरे युवक ने बड़ौत निवासी फरमान का शामली निवासी सलीम को घायल कर दिया था। इसके बाद मुख्य गेट पर तमंचा लेकर खड़ा हो गया। 

डर के चलते महबूब की दोनो बेटियों की विदाई पड़ोसी के मकान की दो फीट की खिड़की तोड़कर कराई। पूरी बरात भी उसी खिड़की से निकली। सीओ आरपी शाही का कहना है कि पूरा मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर परिवार समेत घर छोड़कर जाना ठीक नहीं है। मामले की जांच के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें