मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जोहरा निवासी रोहित पुत्र नेपाल सिंह हत्या और रंगदारी सहित कई संगीन मामलों में करीब एक साल से जनपद मिर्जापुर कारागार में बंद था। हत्या के प्रयास के एक मुकदमे की मंगलवार को अदालत में तारीख होने पर मिर्जापुर से उपनिरीक्षक दुर्ग विजय सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश राय, सुनील उपाध्याय, सुनील प्रजापति, कांस्टेबल चालक खोभारी सिंह यादव वज्र वाहन में लेकर उसे यहां आए थे। एडीजे-11 कोर्ट में पेशी के बाद पुलिसकर्मी कुख्यात रोहित को लेकर मिर्जापुर लौट रहे थे। पुलिसकर्मी भोजन करने के लिए जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव सालारपुर में पंजाबी वैष्णो होटल पर रुके थे।
इसी दौरान सफेद रंग की कार सवार चार-पांच बदमाश वहां पहुंचे। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। वारदात का विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग की। दरोगा दुर्ग विजय सिंह के पेट और कमर में गोली लगी है। पुलिसकर्मियों ने भी जवाब में छह राउंड फायरिंग की, लेकिन बदमाश अपने साथी रोहित को छुड़ाकर मीरापुर की ओर भाग गए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/