मेरठ के कैली गांव में सात मार्च को होने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत के लिए राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का यहां पहुंचना शुरू हो गया है। इन पदाधिकारियों ने यहां पहुंचकर महापंचायत की तैयारियों को लेकर मंथन किया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को आयोजन से जुड़ीं जिम्मेदारियां सौंपी।
राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी और प्रदेश सचिव डॉ. शोएब ने स्थानीय पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि महापंचायत को प्रियंका के अलावा अन्य केंद्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेता संबोधित करेंगे।
राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है। उन्होंने कहा कि लगभग 100 दिन से किसान काले कानूनों को समाप्त कराने की मांग को आंदोलन कर रहे हैं। इसमें अब तक 300 किसान अपनी जान भी गवां चुके हैं। लेकिन किसानों को कोई राहत नहीं दी गई है। ऐसे माहौल में किसान और आम लोग कांग्रेस से उम्मीदें लगाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: वायरल हो रहा दरोगा का ये वीडियो, जूते से लात मारकर फेंकी सब्जी और...
पार्टी के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने देहात में अधिक से अधिक किसानों कोलाने के लिए कई गांवों का दौरा किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, शेर मोहम्मद, आशाराम, नसीम कुरैशी, महेंद्र शर्मा, रंजन शर्मा, राज केसरी ,तरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/