फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों का कार्यकाल खत्म, प्रशासक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद जिले के 12 ब्लॉकों में प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं। दो-दो ब्लॉक का जिम्मा एक सहायक विकास अधिकारी को दिया गया है। 25 दिसंबर की रात 12 बजे से ग्राम पंचायतों में प्रधानों को किसी भी तरह का भुगतान नहीं किया जाएगा। इसके लिए उनके डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र को अनरजिस्टर्ड कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, जिलाधिकारी के. बालाजी की तरफ से आदेश जारी कर प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं। ये प्रशासक नई ग्राम पंचायतों की पहली बैठक अथवा छह माह की अवधि के लिए जो भी पहले हो नियुक्त कर दिए गए हैं। इसमें मेरठ और खरखौदा में बिशनबाबू सक्सेना, जानीखुर्द और रजपुरा में रामपाल सिंह, रोहटा और सरुरपुरखुर्द में विवेकानंद, दौराला और सरधना में भूदत्त शर्मा, मवाना और माछरा में प्रदीप कुमार शर्मा, हस्तिनापुर और परीक्षितगढ़ में धर्मपाल सैनी को नियुक्त किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें