डीएफसी मेरठ के मुख्य महाप्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि ईडीएफसी पूरी तरह से बन कर तैयार है। पूरे कॉरिडोर पर लुधियाना के साहनेवाल से न्यू खुर्जा तक मालगाड़ी एक मार्च से तमाम मालगाडियों का संचालन शुरू किया जाएगा। अभी रोजाना 25 मालगाड़ी चल रही है, एक मार्च से 40 मालगाड़ी तक चलाई जाएगी। वो भी पूरी क्षमता के साथ। दो मार्च को प्रयागराज से पीएम मोदी सभी कॉरिडोर का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। जिसमें ईडीएफसी भी शामिल है। सभी स्टेशनों पर कार्यक्रम होंगेे। जिसमें भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक शामिल होंगे।
- पूर्वी डीएफसी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार से होकर गुजरता है।
- पश्चिमी डीएफसी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरता है।
- डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर 2843 रूट किमी को कवर करता है। यह 6000 किमी. से अधिक ट्रैक लिकिंग वाली मेगा रेल परियोजना है।
- 2371 लाख घन मीटर मिट्टी का कार्य किया गया है।
- पूरी तरह से समपार फाटकी को समाप्त कर दिया गया है।
- 535 बड़े एवं 4643 छोटे पुल शामिल हैं।
- 304 रोड ओवरब्रिज, 557 रोड अंडरपास, 53 रेल फ्लाइओवर शामिल हैं।
- पूरे संरेखण में 114 स्टेशन हैं।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: ट्रैक्टर खड़े कर किसानों ने भरी हुंकार, टिकैत बोले- हक नहीं मिला तो किसान आंदोलन के लिए तैयार