फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों को साधने के लिए खुद मैदान में उतरे मोदी, पीएम ने भाषण में किए काम गिनाए

Mon, 28 May 2018 02:20 PM IST
मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार के पांचवें साल के पहले दिन वेस्ट यूपी में पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा कराकर भाजपा ने लोकसभा चुनाव का एक तरह से बिगुल बजा दिया है। पिछले कुछ महीनों में भाजपा से छिटके दलितों को थामकर रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आगे आए। 
विज्ञापन


दलितों के हित में किए काम गिनाए । वेस्ट यूपी की कैराना समेत ऐसी कई सीटें हैं, जिन पर दलित और मुस्लिम गठजोड़ भाजपा पर भारी पड़ सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेकड़ा से भाजपा सरकार की चार साल की उपलब्धियों को गिनाया। 

कई सियासी हमले बोले। कांग्रेस पर परिवार और जाति की राजनीति करने का आरोप मंढा। साल 2019 के चुनाव से पहले विपक्ष महा गठबंधन बनाने के लिए तैयार है। फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव के बाद कर्नाटक चुनाव में विपक्ष इसे साबित भी कर चुका है। 
विज्ञापन


वेस्ट यूपी में जाट और मुस्लिम का फार्मूला टूट जाने से भाजपा को साल 2014 के चुनाव में लाभ हुआ, लेकिन अब चिंता यह है कि दलित और मुस्लिम का गठजोड़ न हो जाए। मेरठ में मेयर के चुनाव में दलित और मुस्लिम गठजोड़ ताकत दिखा चुका है। 

- फोटो : अमर उजाला
आरक्षण के मसले पर दलितों की भाजपा से नाराजगी जगजाहिर हो चुकी है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी खुद सामने आए और दलितों के लिए किए कार्यों को गिनाना शुरू कर दिया। भाजपा की स्पष्ट मंशा है कि मुस्लिम वोटों के साथ कोई बड़े वोट बैंक वाली बिरादरी प्लस न हो।

मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना में सबसे ज्यादा लोन दलितों को दिया गया, इसके अलावा बाबा आंबेडकर से जुड़े पंच तीर्थ का विकास किया। कांग्रेस पर जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया।

ओबीसी को भी रिझाया
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने वाले कानून को यूपीए ने रोक दिया, लेकिन वह वादा करते हैं कि इस काम को पूरा कर ही दम लेंगे। पीएम ने कहा कि वह ओबीसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, हर हाल में इंसाफ होगा।
 

- फोटो : अमर उजाला
इस बार याद नहीं आए चरण सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 45 मिनट के भाषण में एक बार भी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जिक्र नहीं किया। लोकसभा चुनाव 2014 और विधानसभा चुनाव 2017 में मोदी ने कई घोषणाएं की थी।  लेकिन चौधरी चरण सिंह पर कुछ नहीं बोले।

हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ, सत्यपाल सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री को किसान हितैषी बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेस्ट यूपी में 2014 से अब तक आधा दर्जन सभाएं कर चुके हैं। लेकिन रविवार को खेकड़ा स्टेडियम में आयोजित जनसभा में उनकी सबसे अधिक  समय 120 मिनट तक मौजूदगी रही। जबकि इससे पहले की जनसभाओं में नरेंद्र मोदी अधिकतम 90 मिनट ही रुक पाये।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेस्ट यूपी में 2014 से अब तक आधा दर्जन सभाएं कर चुके हैं। लेकिन रविवार को खेकड़ा स्टेडियम में आयोजित जनसभा में उनकी सबसे अधिक  समय 120 मिनट तक मौजूदगी रही। जबकि इससे पहले की जनसभाओं में नरेंद्र मोदी अधिकतम 90 मिनट ही रुक पाये।

 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठीक 12 बजे खेकड़ा स्टेडियम पहुंचे और मंच के पीछे बनी गैलरी में नेताओं से मुलाकात करते हुए 12.06 बजे मंच पर पहुंचे। इसके बाद बागपत सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह का स्वागत संबोधन हुआ। 

उनके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ईस्टर्न पेरिफेरल सहित तमाम योजनाओं की जानकारी दी। गडकरी के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया।

इन सबके संबोधन के बाद 12.52 मिनट पर रिमोट कंट्रोल से मंच पर से ही मोदी ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस हाइवे का लोकार्पण किया, जिसके बाद तीन मिनट की इस एक्सप्रेस वे निर्माण की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। 

12.58 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन शुरू किया। उनका यह संबोधन पूरे 50 मिनट चला। 1.48 पर संबोधन समाप्त करने के बाद मोदी पिछली जनसभाओं की तरह तुरंत मंच से नीचे नहीं उतरे, बल्कि करीब 5 मिनट तक मंच पर तमाम नेताओं के साथ बैठे रहे और वार्ता करते रहे। नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से ही दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें