एसपी देहात राजेश कुमार ने इस संबंध में बताया कि धरना प्रदर्शन कर रहे इन लोगों को कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से बात करने का हवाला देते हुए समझाने की कोशिश की गई थी। लेकिन फिर भी ये मानने को तैयार नहीं हुए। प्रदर्शन से आग बुझाने में बाधा बन रही थी। आपात स्थिति में बाधा बने लोगों में सपा नेता सहित दस लोगों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मैं पीड़ित परिवार के बुलाने पर गया था। साथ में अन्य नेता भी थे। शांतिपूर्वक धरना देने पर प्रशासन भाजपा के इशारे पर केस दर्ज करता है तो इससे मैं पीछे हटने वाला नहीं।
- अतुल प्रधान, सपा नेता
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/