मेरठ में सरधना क्षेत्र के गांव दुल्हैड़ा चौहान में पोलिंग पार्टी को बूथ पर छोड़कर एक पीठासीन अधिकारी एक प्रत्याशी के यहां पहुंच गए। इसी बीच प्रधान पद के दूसरे प्रत्याशी को इसकी जानकारी हुई तो उसके पक्ष के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
बता दें कि जिले में आज त्रिस्तरीय पंचायत हैं। पंचायत चुनाव कराने के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियों को पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया गया। जिसमें दौराला ब्लाक के दुल्हैड़ा चौहान में भी पोलिंग पार्टी रविवार को शाम पोलिंग बूथ पर पहुंच गई। इसी में एक पीठासीन अधिकारी मतपेटी और मतपत्र लेकर बूथ से निकलकर गांव में चला गया।
आरोप है कि वह मतपेटी के साथ एक प्रत्याशी के यहां जा पहुंचा। जिसकी भनक प्रधान पद के दूसरे प्रत्याशियों के समर्थकों को लगी तो उन्होंने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय मौके पर पहुंचे और पीठासीन अधिकारी को हिरासत में लेकर दौराला थाने भिजवा दिया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
गांव में घूमता मिला पीठासीन अधिकारी
एसडीएम अमित कुमार भारतीय का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर मैं मौके पर पहुंचा। पीठासीन अधिकारी गांव में मतपेटी के साथ घूमता मिला। उसे हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें-
. बड़ी खबर: मेरठ में शराब पीने से चार लोगों की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
. पंचायत चुनाव: मतदान से पहले एक युवक को मारी गोली, दूसरे गांव में फर्जी वोट डालने को लेकर मारपीट, चार लोग घायल
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/