उत्तर प्रदेश के मेरठ में कुख्यात उधम सिंह पर अब रासुका की कार्रवाई होनी तय है। पुलिस ने सारे दस्तावेज तैयार कर डीएम को भेज दिए हैं, जिस पर अंतिम मुहर लगनी है। कुख्यात की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस सबूत जुटाने में लगी हुई थी।
शातिर अपराधी उधम सिंह दस साल जेल में रहा। बाराबंकी जेल से वह एक महीने पहले रिहा हुआ था। 12 दिन वह अपने घर रहा, तभी उसने फिर से गुंडागर्दी करनी शुरू कर दी थी। जबकि उधम की मां सुमित्रा अधिकारियों के यहां गुहार लगा रही थी कि बेटे ने अपराध से तौबा कर लिया है। इसके बावजूद उधम ने बैंक कर्मचारियों को धमकाया और रंगदारी मांगी। जिसके बाद पुलिस ने बैंक मैनेजर गौरव राजपूत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
बता दें कि अब पुलिस ने कुख्यात उधम सिंह पर रासुका लगाने की तैयारी पूरी कर फाइल डीएम को भेज दी। जिस पर डीएम के हस्ताक्षर का इंतजार है।