फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की टक्क्कर से शिकंजी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की टक्क्कर से शिकंजी विक्रेता की मौत
विज्ञापन

मेरठ। बेकाबू रोडवेज बस ने शिकंजी विक्रेता को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। नाराज परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

खैर नगर छतरी वाला पीर निवासी रियासत (45) जली कोठी पर शिकंजी का ठेला लगाता था। बृहस्पतिवार रात वह अपना ठेला खड़ा करने जा रहे था, इसी दौरान सदर बाजार क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड के निकट पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। परिजन और आसपास के लोग जिला अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर दिया। सूचना पर पहले देहलीगेट और उसके बाद सदर बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। रियासत के परिवार में चार बेटी व दो बेटे है। हंगामे के बाद पुलिस रोडवेज बस की तलाश में जुट गई। एएसपी सूरज राय ने बताया कि आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें