फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में पहली जनवरी से कोरोना के टीकाकरण की तैयारी, कोरोना योद्धाओं को पहले मिलेगी वैक्सीन

Tue, 22 Dec 2020 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

मेरठ जिले में पहली जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी है। यह तीन चरण में लगाई जाएगी। पहले टीके के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जाना है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सोमवार को विकास भवन में कोरोना टीकाकरण के संबंध में जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक की। इसमें तय किया कि पहले चरण में 18 हजार सरकारी और निजी स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगेगी। वैक्सीन के लिए कोल्डचेन की पर्याप्त व्यवस्था करने एवं सीसीटीवी लगाने की हिदायत दी है।

जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि प्रथम चरण में सरकारी और निजी स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगेगी। द्वितीय चरण में फर्स्टलाइन वर्कर फोर्स, नगर निगम कर्मचारी आदि और तृतीय चरण में 50 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण होगा। प्रथम चरण में 60 सेशन होंगे। जिला स्तर पर इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसका नंबर 0121-2662244 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि संभवत: एक जनवरी से कोरोना टीकाकरण प्रारंभ होगा। इसके लिए लाभार्थी का पूर्व पंजीकृत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांटेक्ट ट्रेसिंग को ठीक प्रकार से किया जाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा, आईएमए के अध्यक्ष और सचिव आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने किया आनंद अस्पताल का निरीक्षण
जिलाधिकारी के बालाजी ने सोमवार को आनंद अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को एल-3 अस्पताल में जिला स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम से समन्वय करके एंबुलेंस में ऑक्सीजन के साथ भेजें। बिल सरकारी दर पर ही लिया जाए। डिस्चार्ज प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन किया जाए।

आनंद अस्पताल में 36 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचार करा रहे हैं। इनमें 30 मेरठ, चार मुजफ्फरनगर और दो हापुड़ के हैं। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी से की जा रही मॉनीटरिंग भी देखी। डेथ समरी का मूल्यांकन करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल मरीज को समय से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करें और प्रोटोकाल का पालन करें। इस दौरान सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन, डॉ. पीपी सिंह, आनंद अस्पताल के डॉ. सुभाष यादव, डायरेक्टर मानसी आनंद आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें