फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना: गरीबों के आशियाने पर भी पड़ी महंगाई की मार, पढ़िए ये रिपोर्ट

Thu, 15 Oct 2020 05:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबको आवास देने के सपने को झटका लग सकता है। शासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना में दरें बढ़ाने के आवास विकास परिषद और एमडीए के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


पहले परिषद की तरफ से इस योजना के आवास 4.50 लाख रुपये में दिए जाने थे, अब उसे छह लाख रुपये में कर दिया गया है। एमडीए भी परतापुर स्थित बराल में इन आवासों की दर बढ़ाने की तैयारी में है।

20 मार्च 2018 से परिषद ने जागृति विहार विस्तार योजना में 144 आवासों को साढ़े चार लाख में आवंटित किया गया था। अब आवंटियों को छह लाख रुपये कीमत बताकर दोबारा से पंजीकरण कराने का नोटिस दिया जा रहा है। प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार ने आवास की दरें बढ़ाने पर प्राधिकरणों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की थी। हालांकि एमडीए ने शताब्दी नगर, लोहिया नगर, सरायकाजी में फिलहाल दरें बढ़ाने पर मना कर दिया है।
विज्ञापन


एमडीए के निर्माण
शताब्दी नगर                384
सरायकाजी                   576
लोहिया नगर                 128
परतापुर बराल               1432

आवास विकास परिषद  
जागृति विहार एक्सटेंशन  480

हर आवंटी को अदा करना होगा 1.50 लाख ज्यादा
22 वर्ग मीटर में बनाए जा रहे मकान लेने के लिए पहले आवंटी को 4.50 लाख में से दो लाख देने पड़ते थे। अब छह लाख रुपये कीमत होने से अब आवंटी को तीन लाख रुपये देने होंगे। वहीं, पहले पांच वर्ष में किस्त देने का प्रावधान बदलकर अब तीन वर्ष कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार कोरोना काल में सरकार के पास आई वित्तीय दिक्कतों के कारण ये फैसला लेना पड़ रहा है। 

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीओ ने मारा छापा, कमेले में धड़ल्ले से चल रहा था अवैध पशु कटान
विज्ञापन


सिर्फ बराल में कीमत बढ़ाएंगे
हमें दरें बढ़ाने के लिए कहा जा रहा है। कई बार शासन से निर्देश आ चुके हैं लेकिन सिर्फ बराल में बनाए जा रहे आवासों की कीमत छह लाख करेंगे। - प्रवीणा, सचिव, एमडीए

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें