फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा-तोड़फोड़, धरने पर बैठे, सपा विधायक अतुल प्रधान भी पहुंचे

Fri, 06 Mar 2026 10:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मोदीपुरम स्थित आजाद हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
अस्पताल में प्रसूता की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पल्हैड़ा चौपला स्थित आजाद हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ भी कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल परिजन अस्पताल के बाहर धरना देकर बैठे हैं और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


ऑपरेशन के बाद बिगड़ी थी महिला की हालत
दौराला क्षेत्र के निवासी शोकेंद्र पाल की पत्नी शिवानी (28) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने पल्हैड़ा चौपला स्थित आजाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले महिला का ऑपरेशन किया गया था, जिसमें उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। परिवार का कहना है कि ऑपरेशन के बाद से ही महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा था, लेकिन शुक्रवार शाम करीब चार बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें: UP: कांधला की आस्था जैन ने यूपीएससी परीक्षा में नौवीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास, सेल्फ स्टडी से पाई सफलता

विज्ञापन

अस्पताल में प्रसूता की मौत - फोटो : अमर उजाला
इलाज के दौरान हो गई मौत
अस्पताल स्टाफ ने कुछ देर तक उपचार किया, लेकिन थोड़ी ही देर में शिवानी की मौत हो गई। प्रसूता की मौत की खबर मिलते ही परिजन और अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

अस्पताल में तोड़फोड़, मची अफरा-तफरी
आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और गुस्से में अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी की। इससे कुछ समय के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अस्पताल में प्रसूता की मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत पर ठीक से ध्यान नहीं दिया गया और समय पर सही इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि परिजनों से बातचीत की जा रही है। पूरे मामले की जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

अतुल प्रधान परिजनों के साथ धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला
महिला की मौत की सूचना पर रात के समय सरधना विधायक अतुल प्रधान भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। अस्पताल प्रबंधन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए और पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें