फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डाक विभाग ने कराई ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले से राष्ट्रीय स्तर तक के चयन के लिए जारी रहेगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। डाक विभाग की ओर से युवाओं को पत्र की परंपरा से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय स्तर की ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता कराई गई। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को प्रधान डाकघर कैंट ने किसान इंटर कॉलेज कंकरखेड़ा में आयोजन कराया। इसमें 70 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। इसमें मेरे रोल मॉडल विषय पर पत्र लिखा गया। अभी यह प्रतियोगिता आगे भी जारी रहेगी। आठ दिसंबर तक अपनी प्रविष्टियां सीनियर पोस्टमास्टर कैंट आरसी राना को भेज सकते हैं।
जनसंपर्क अधिकारी सुखदेव शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 18 वर्ष और 18 वर्ष से ऊपर के लोग प्रतिभाग करेंगे। इसमें लोग अपना पत्र हिंदी, अंग्रेजी या स्थानीय भाषा में लिख सकतें है। इसमें ए फोर आकार के कागज पर लिखे गए पत्र में एक हजार शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस पत्र को हाथ से लिखा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर पोस्टमास्टर सिटी कृष्ण चंद्रा ने बताया कि सर्कल स्तर के पुरस्कार विजेताओं को पांच हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर 10 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक की राशि दी जाएगी। यह आयोजन राष्ट्र भर के लोगों के लिए अपने विचारों, भावनाओं को एक ईमानदार और प्रभावशाली तरीके से साझा करने का मंच है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें