फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कॅरिअर के नए अवसर पर कार्यशाला आयोजित

Thu, 20 Nov 2025 05:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा विश्वविद्यालय इन्स्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका विषय उद्यमिता और नवाचार कॅरिअर के नए अवसर रहा।
विज्ञापन

कार्यशाला के मुख्य वक्ता इंडिया मार्ट के उपाध्यक्ष अंबरीश द्विवेदी रहे। जिन्होंने छात्रों को उद्योग अनुभव, नवाचार की भूमिका, और उद्यमिता के बदलते परिदृश्य पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में उद्यमिता और नवाचार केवल कॅरिअर विकल्प नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक वृद्धि और आत्मनिर्भरता के महत्वपूर्ण आधार हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे समस्याओं को अवसर में बदलने की क्षमता विकसित करें और डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करते हुए नए विचारों को वास्तविक मॉडल में परिवर्तित करें। इस अवसर पर निदेशक, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल, डॉ. अभिषेक कुमार डबास ने भी जानकारी दी। संचालन डॉ. नेहा याजुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर डॉ. नवनीश त्यागी, रूपाली कन्नौजिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें