फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंपी रिपोर्ट : मेरठ से हवाई उड़ान की उम्मीदें जिंदा, मुख्यमंत्री को रैपिड रेल कोच अनावरण का न्योता

Sun, 18 Jul 2021 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कोरोना की दूसरी लहर के चलते इस पर कार्य नहीं पूरा हो सका। इन दो रूटों को शामिल होने के बाद मेरठ से अभी हवाई उड़ान की संभावनाएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन
उड़ान योजना - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से हवाई उड़ान की संभावना अभी खत्म नहीं हुई है। एक बार फिर कमिश्नर मेरठ मंडल सुरेंद्र सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अभी तक की प्रगति और बाधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों पर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द मामले हल कराकर मेरठ से हवाई उड़ान की संभावनाओं को एक बार फिर जिंदा रखा है।
विज्ञापन


अगले दो महीने में रैपिड रेल के मॉडल कोच का अनावरण दुहाई डिपो में किया जाना है। इसके लिए कमिश्नर ने मुख्यमंत्री को आने का निमंत्रण दिया है। वहीं, उन्होंने सभी एक्सप्रेसवे, हाईवे की प्रगति को भी मुख्यमंत्री को बताया।

मार्च-2021 में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान 4.1 के तहत मेरठ से दो रूटों पर हवाई उड़ान के लिए शामिल किया गया था। इसमें मेरठ से प्रयागराज और मेरठ से लखनऊ शामिल था। इनके लिए एयरलाइंस कंपनियों को न्यौता दिया गया। इसमें 96 रूटों का चयन कर ई-प्रपोजल अपलोड किया गया।
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर के चलते इस पर कार्य नहीं पूरा हो सका। इन दो रूटों को शामिल होने के बाद मेरठ से अभी हवाई उड़ान की संभावनाएं बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले ही कंपनियों ने मेरठ से हवाई उड़ान पर हामी भरी थी, लेकिन कुछ प्रश्न आने के बाद उस पर बात आगे नहीं बढ़ सकी हैं। इसमें कंपनियों द्वारा घाटा उठाने को लेकर प्रदेश सरकार से वार्ता होनी तय थी।

लखनऊ में जेवर एयरपोर्ट से संबंधित पर प्रेजेंटेशन कार्यक्रम में शामिल रहा। मुख्यमंत्री को मेरठ से हवाई उड़ान की प्रगति और रैपिड रेल कोच अनावरण में आने का न्योता दिया है - सुरेंद्र सिंह, कमिश्नर मेरठ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें