फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरलीपुर मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलायन और धर्मांतरण मामले में पीड़ित परिवार का धरना समाप्त
विज्ञापन

मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव मुरलीपुर गुलाब से जुड़े कथित धर्मांतरण और पलायन मामले को लेकर पिछले 11 दिन से कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में चल रहा धरना समाप्त हो गया है। शनिवार को एसपी सिटी विनीत भटनागर के निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन पर यह धरना खत्म किया गया। वहीं, देर रात पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, मुरलीपुर गुलाब में कुसुम शर्मा अपने परिवार के साथ रह रही थी। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवकों ने कुसुम के परिवार को प्रताड़ित किया। मारपीट और उत्पीड़न के चलते परिवार परेशान हो गया। कुसुम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दूसरे समुदाय के कुछ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं की।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कंकरखेड़ा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए पीड़ित परिवार के साथ कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना शुरू कर दिया। पुलिस-प्रशासन ने कई बार धरना समाप्त कराने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी नईम को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। वहीं, शनिवार सुबह हिंदू जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री गोपाल धरनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने सचिन सिरोही से मामले पर चर्चा की। इसी बीच एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ आशीष शर्मा और इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर धरनास्थल पर पहुंचे। एसपी सिटी ने भरोसा दिलाया कि जल्द अन्य आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे। पीड़ित परिवार को सुरक्षित माहौल दिया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें