फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बागपत में सिर्फ 20 दिन में 90 कोरोना पॉजिटिव, कुवैत से लौटे युवक सहित आज 14 नए मामले

Tue, 09 Jun 2020 09:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत कोरोना संक्रमण के एक साथ 14 मामले सामने आए हैं। इनमें कुवैत से लौटा असारा गांव का एक युवक भी शामिल है। बागपत नगर के 13 मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव मिले लोगों को कोविड अस्पताल के लिए रेफर किया। असारा गांव को सैनिटाइज कराया जाएगा। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 117 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने मंगलवार रात संक्रमण के 14 मामले मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि असारा गांव का एक युवक कुवैत से लौटा था। तीन दिन पहले उसका सैंपल लिया गया, वह पॉजिटिव पाया गया है।

इसके अलावा बागपत नगर के मुगलपुरा और केतीपुरा समेत अन्य मोहल्लों में कुल 13 पॉजिटिव केस मिले हैं। उधर, एक साथ 14 मामले मिलने से जिले में अब संक्रमितों की संख्या 117 पर पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि पॉजिटिव मिले लोगों को कोविड अस्पताल भिजवा दिया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सिर्फ 20 दिन में 90 कोरोना पॉजिटिव
कोरोना संक्रमण का खतरा जिले मेें एकाएक बढ़ गया है। एक के बाद एक केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में भी मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। जिले में 21 मई तक सिर्फ 27 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे। लेकिन इसके बाद एकाएक संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। जिले में अभी तक संक्रमण के 117 मामले सामने आ चुके हैं। औसत रोज चार से अधिक मामले हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की मुश्किल भी बढ़ रही है। 

डौला, डौलचा और खेकड़ा में कंटेनमेंट जोन
डौला, डौलचा गांव व खेकड़ा कस्बे की अहिरान पट्टी की चेयरमैन वाली गली में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

सीएमओ डॉ आरके टंडन की संस्तुति के आधार पर खेकड़ा कस्बे की पट्टी अहिरान चेयरमैन वाली गली में तीन कोरोना पॉजिटव केस मिलने पर यहां एपिक सेंटर से पूरब में सूरमा वाली गली तक, पश्चिम में यादव चौक तक, उत्तर में भूमिया तथा दक्षिण में डाकघर के पहले तक कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है।  

मुजफ्फरनगर जिले में सात कोरोना पॉजिटिव मिले
मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार को सात और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि कवाल जीआईसी में क्वारंटीन लोगों में से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये प्रवासी श्रमिकों के परिजन हैं।

इसके अलावा अलमासपुर गांव में सोमवार को जो महिला पॉजिटिव मिली थी, उसके चार परिजनों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है , जो कि डीपीएस के क्वारंटीन केंद्र में भर्ती है। जिले में अब 64 एक्टिव केस हो गए हैं। टोटल 132 हो गए हैं, जिनमें से 68 लोग ठीक हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें