फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा चौथी बार या बदलाव होगा अबकी बार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा चौथी बार या बदलाव होगा अबकी बार
विज्ञापन


- 2019 में भाजपा ने लगाई थी जीत की हैट्रिक, पर हार-जीत का अंतर 5 हजार से भी था कम

- सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ रहे, बसपा ने अभी नहीं खोले पत्ते, भाजपा का प्रत्याशी भी अभी तय नहीं

अरीश रिज़वी
मेरठ। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मेरठ-हापुड़ सीट पर दूसरे चरण में चुनाव होगा। इस सीट पर पिछले तीन चुनावों में भाजपा फतह हासिल कर चुकी है, यानी हैट्रिक लगाई है। इस बार भी भाजपा लगातार चौथी बार जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी, वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन उनके विजयी रथ को रोकने में ताकत झोंक देगा। बसपा भी मजबूत प्रत्याशी उतार सकती है। भाजपा और बसपा ने अभी अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।
मेरठ सीट पर 2009, 2014 और 2019 के चुनाव पर नजर डालें तो इस सीट पर भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस ने मजबूती से चुनाव लड़ा है। 2009 में रालोद भाजपा के साथ था, तो 2014 में कांग्रेस के साथ। रालोद इस बार फिर भाजपा के साथ है, जबकि सपा-कांग्रेस का गठबंधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की बात करें, तो वर्तमान सांसद राजेंद्र अग्रवाल के टिकट पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पार्टी का एक धड़ा उनके टिकट कटने की चर्चा कर रहा है, तो दूसरे का कहना है कि वह लगातार चौथी बार चुनाव के मैदान में होंगे। वहीं बसपा का रुख साफ नजर नहीं आ रहा है कि वह कोई मुस्लिम कार्ड खेलेगी या फिर कोई और कार्ड। सपा-कांग्रेस गठबंधन में सपा का प्रत्याशी यहां से चुनाव लड़ेगा। प्रत्याशी की घोषणा भी हो चुकी है, लेकिन टिकट को लेकर अभी भी खींचतान मची है। 2009 और 2014 में भाजपा काफी अंतर से जीती थी। 2019 में भाजपा ने जीत हैट्रिक ज़रूर लगाई, लेकिन हार-जीत का अंतर 5 हज़ार से भी कम था। एक बार तो बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी हाजी याकूब की जीत के ढोल नगाड़े भी बज गए थे। हालांकि बाद में जीत राजेंद्र अग्रवाल की हुई। इस बार चुनाव काफी रोचक होने की उम्मीद है।
======

मेरठ लोकसभा सीट के आंकड़े

साल 2019

पार्टी. प्राप्त वोट
भाजपा (विजयी) 586184
बसपा-सपा 581455
कांग्रेस 34479


साल 2014
पार्टी प्राप्त वोट
भाजपा (विजयी) 532981
बसपा 300655
सपा 211759
कांग्रेस 42911


साल 2009
पार्टी प्राप्त वोट
भाजपा (विजयी) 232137
बसपा 184991
सपा 183527
कांग्रेस 61003
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें