एनसीआर क्षेत्र में हवा की सेहत बिगड़ने के बाद फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। अभी भी खराब श्रेणी में ही मेरठ का प्रदूषण लेवल बना हुआ है। चौबीस घंटे में थोड़ी गिरावट जरूर हुई है, लेकिन फिर भी मेरठ को खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। देश में तीसरा और एनसीआर में मेरठ सबसे प्रदूषित शहरों में प्रथम रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी बुलेटिन में सोमवार को भी मेरठ की हवा खराब रही है। वायु प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में चल रहा है। देश के 125 शहरों की सूची में रविवार को मेरठ देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा था, वहीं सोमवार को एकर क्वालिटी इंडेक्स 358 से गिरकर 314 पर पहुंच गया है, लेकिन फिर भी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। मेरठ देश में तीसरे स्थान पर रहा है, जबकि एनसीआर में सोमवार को भी सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में प्रथम स्थान रहा है।