फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2962 बूथों के लिए पोलिंग पार्टी तैयार, बारिश से बचाव को लग रहा जर्मन हैंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
2962 बूथों के लिए पोलिंग पार्टी तैयार, बारिश से बचाव को लग रहा जर्मन हैंगर
विज्ञापन

मेरठ। जिले की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टी तैयार हैं। सोमवार को 2962 बूथों के लिए कलक्ट्रेट स्थित राष्ट्रीय सूचना केंद्र में पर्यवेक्षक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में फाइनल रेंडमाइजेशन किया गया। वहीं, प्रशासन ने इसके अतिरिक्त 20 प्रतिशत स्टॉफ को रिजर्व के तौर पर रखा गया है। जिससे कर्मचारियों की कमी होने पर दिक्कत न हो सके।
वहीं, नौ फरवरी को बारिश की संभावना के चलते विक्टोरिया पार्क, आईटीआई मैदान में जर्मन हैंगर लगाया जा रहा है। जिससे पोलिंग पार्टी को मतदान सामग्री देने में बारिश बाधा न बन सके। इसके अलावा मैदान में जलभराव को रोकने के लिए दो फीट गहरी नाली का निर्माण भी किया जा रहा है। सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने तैयारियों को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सीटों की पार्टियां विक्टोरिया पार्क से होंगी रवाना
विक्टोरिया पार्क से किठौर और हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर अन्य पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। विक्टोरिया पार्क में भी दो स्थानों को पार्टी रवाना के लिए बांटा गया है। जिससे कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा सके। सोमवार को पुलिस लाइन की तरफ से तीन गेट दीवार तोड़कर तैयार किए गए हैं। जिससे कार, बस आदि वाहन अंदर आ-जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें