फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार तीन स्थानों से जाएंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार तीन स्थानों से जाएंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन

मेरठ। चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद अब बारी बूथों पर पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने की आ गई है। मंगलवार को तीन स्थानों पर पोलिंग पार्टियों की व्यवस्था के लिए तैयारियों को पूरा किया गया है। बारिश की संभावना को देखते हुए विक्टोरिया पार्क में जर्मन हैंगर लगाया गया है। वहीं, बुधवार को पहली बार तीन स्थानों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। पांच विधानसभा सीटों के लिए विक्टोरिया पार्क, किठौर और हस्तिनापुर के लिए आईटीआई साकेत और गाजियाबाद के लिए कैलाश प्रकाश स्टेडियम से मतदान अधिकारी रवाना होंगे। बुधवार सुबह सात बजे से प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के. बालाजी ने बताया कि जिले में कुल 26 लाख 25 हजार 849 मतदाता हैं। इनमें से 14 लाख 28 हजार 672 पुरुष मतदाता, 11 लाख 96 हजार 954 महिला मतदाता और 218 अन्य मतदाता हैं। वहीं, जनपद में 2962 मतदेय स्थल और 1172 मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात विधानसभा सीट पर 80 प्रत्याशी हैं। उन्होंने बताया कि 1540 बूथों पर वेबकॉस्टिंग की व्यवस्था की गई है। मतदान के लिए 283 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 27 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 39 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। जनपद में 409 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। प्रत्येक विधान सभा में एक-एक बूथ को पिंक बूथ (महिलाओं द्वारा संचालित) बनाया गया है। प्रत्येक विधान सभा में एक-एक बूथ को मॉडल बूथ भी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें