मेरठ में अधिकारियों को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर करने वाले हाजी गल्ला को पुलिस रिमांड पर लेगी। उससे रिमांड पर पूछताछ की जाएगी, जिस दौरान वह कई बड़े राज खौल सकता है।
मेरठ में पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर करने वाले हाजी नईम उर्फ गल्ला को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। न्यायालय में आवेदन किया गया है, जिस पर कल सुनवाई होगी।
विज्ञापन
चोरी की गाड़ियां काटने के लिए बदनाम सोतीगंज को लेकर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कुछ महीने पहले बड़ी कार्रवाई शुरू की थी। कई लोगों पर गैंगेस्टर लगी और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। लेकिन हाजी नईम उर्फ गल्ला और उसके चार बेटे पुलिस के हाथ नहीं आए।
एसएसपी की ओर से उस पर पहले 25 हजार और फिर 50 हजार का इनाम रखा गया। गुरुवार को हाजी गल्ला ने चारों बेटों फुरकान, अलीम, बिलाल और इलाल के साथ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अगले दिन लालकुर्ती इंस्पेक्टर अतर सिंह ने जेल में हाजी गल्ला से पूछताछ भी की।
न्यायालय में पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए आवेदन किया गया है। बुधवार को न्यायालय में इस पर सुनवाई होगी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि हाजी गल्ला सोतीगंज का बड़ा कबाड़ी है, जो बेहद शातिर है। उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।