फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने दूसरे के घर में घुसे पुलिसकर्मियों ने की जमकर तोड़फोड़

विज्ञापन
पुलिस द्वारा घर में की गई तोड़फोड़ की जानकारी देता पीड़ित। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
बहसूमा(मेरठ)। परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने एक आरोपी की तलाश में रामराज के मोहल्ला कलंदर वाली बस्ती में दबिश दी। पुलिस आरोपी के मकान से पहले दूसरे मकान में घुस गई। आरोप है कि पुलिस ने मकान में तोड़फोड़ कर गाली गलौज की। पुलिस ने बाद में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रामराज निवासी मोनू धीमान ने बताया कि शनिवार देर रात में 12 पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खुलवाया और घर में घुस गए। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने गाली गलौज कर पंखा, कुर्सी, मोबाइल और अन्य कीमती सामान तोड़ दिया। इससे परिवार दहशत में आ गया। मकान मालिक ने पुलिस से कारण पूछा तो पुलिस ने एक आरोपी की तलाश में दबिश देना बताया। मोनू ने आरोपी का मकान यहां से 30 मीटर आगे है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में रामराज चौकी प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर आ रही थी, उक्त मकान के पास महिलाओं ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पुलिस से छुड़ा लिया। उक्त आरोपी इसी मकान से होकर फरार हुआ है। ग्रामीणों ने तोड़फोड़ करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें