फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गांव में घेरकर किया हमला, पथराव, तनाव के चलते पुलिस तैनात

विज्ञापन
पथराव से क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी।
विज्ञापन
सरधना(मेरठ)। मोदीपुरम से अटेरना लौट रहे बोलेरो सवार दो युवकों पर कुलंजन गांव में एक वर्ग ने कहासुनी के बाद धारदार हथियारों और लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें दोनों युवक घायल हो गए। वहीं गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पर अटेरना से काफी लोग वाहनों में सवार होकर मौके पर पहुंच गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अटेना गांव निवासी कमल पुत्र किशोर अपने रिश्तेदार शंकर चौहान के साथ रविवार रात आठ बजे मोदीपुरम से गांव लौट रहा था। जब वे कुलंजन गांव से गुजरे तो किसी बात को लेकर उनकी गांव में एक वर्ग के कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। गाली गलौज होने पर मामला बिगड़ गया और लोगों ने गाड़ी सवार युवकों पर धारदार हथियार और लाठी डंडों से हमला कर दिया। पथराव कर गाड़ी का शीश भी तोड़ दिया। इसमें दोनों युवक घायल हो गए। युवकों पर हमले की सूचना परिजनों को लगी तो सैकड़ों ग्रामीण वाहनों में सवार होकर कुलंजन पहुंच गए और हंगामा कर दिया। इस बीच पुलिस को सूचना मिलने पर अफरा तफरी मच गई। सरधना थाना अध्यक्ष उपेंद्र मलिक फोर्स के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को जैसे तैसे शांत कराया। अटेरना के ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल कमल और शंकर चौहान को सीएचसी में भर्ती कराया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में लिखा पढ़ी नहीं हुई थी। सीओ आरपी शाही का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस व मौजूद लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें