फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथापाई से डरी पुलिस, अवैध वसूली कर रहे किन्नरों को छोड़ा
विज्ञापन

मोदीपुरम। एनएच 58 हाईवे पर स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर अवैध वसूली कर रहे किन्नर के एक गुट को दौराला पुलिस ने शिकायत के बाद पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस और किन्नरों के बीच हाथापाई हो गई। किन्नरों के हंगामे के बाद पुलिस डर गई और चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

किन्नरों का एक गुट टोल प्लाजा पर अवैध वसूली कर रहा है, जिसकी शिकायत किन्नरों के दूसरे गुट ने दौराला थाने में शिकायत की थी। बृहस्पतिवार रात किन्नरों का गुट टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहा था, जिसकी शिकायत लोगों ने पुलिस से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किन्नरों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिस दौरान पुलिस से भी हाथापाई हुई। वहीं दौराला इंस्पेक्टर किरण पाल सिंह ने बताया कि किन्नरों द्वारा अवैध वसूली कि शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। किन्नरों के चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। हाथापाई और अभद्रता जैसी कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें