संदीप,,, चंद्रशेखर रावण के मेरठ आने की सूचना पर काशी टोल प्लाजा पर तैनात पुलिसकर्मी
मेरठ। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर आजाद के मंगलवार को मेरठ पहुंचने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना फ्लैश हुई तो एसपी ट्रैफिक कई थानों की पुलिस के साथ मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस स्थित काशी से टोल प्लाजा पहुंचे और सघन चेकिंग अभियान चलाया।
सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ में महिला सुनीता की हत्या और उसकी बेटी रूबी के अपहरण के मामले को लेकर मेरठ पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने कपसाड़ की सीमाओं को सील कर रखा है और किसी को अभी पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति नहीं है। हालांकि दिल्ली गाजियाबाद और नोएडा से कई राजनीतिक दलों के नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं। इसके चलते काशी टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात की गई है।
मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि सांसद चंद्रशेखर मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे से होते हुए मेरठ आ रहे है। इसके बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र नगीना जाएंगे। सूचना मिलते ही एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा पुलिस के साथ काशी टोल पहुंचे और दिल्ली से मेरठ की ओर आ रहे वाहनों की चेकिंग की। लगभग साढे 12 बजे चंद्रशेखर अपनी गाड़ी से काशी टोल प्लाजा पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। चंद्रशेखर ने एसपी ट्रैफिक से बताया कि वह अपने संसदीय क्षेत्र नगीना जा रहे हैं ऐसे में उन्हें रोकने का कोई औचित्य नहीं बनता। इसके बाद एसपी ट्रैफिक उनके काफिले के साथ मेरठ शहर की ओर निकले और उन्हें मुज्जफरनगर बार्डर तक छोड़ा। मंगलवार को दिनभर कई राजनीतिक पार्टियों के नेता मेरठ आने के लिए काशी टोल प्लाजा पहुंचाते रहे लेकिन पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया दिया।
संदीप,,, चंद्रशेखर रावण के मेरठ आने की सूचना पर काशी टोल प्लाजा पर तैनात पुलिसकर्मी