फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुड़सवारी : थ्री-स्टार शॉर्ट इवेंटिंग ड्रेसाज में राजू और विश्वनाथ ने बढ़त बनाई

विज्ञापन
कैंट क्षेत्र के आरवीसी सेंटर में मंगलवार को शुरू हुई घुड़सवारी प्रतियोगिता के पहले दिन ड्रेसेज 
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज मेरठ छावनी में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी महासंघ (एफईआई) की अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता शुरू हुई। यह प्रतियोगिता जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए क्वालिफाइंग इवेंट है। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले घुड़सवार एशियाई खेलों के लिए चयनित होंगे।
प्रतियोगिता के पहले दिन थ्री-स्टार शॉर्ट इवेंटिंग ड्रेसाज स्पर्धा हुई। इसमें 12 घुड़सवारों ने भाग लिया। सबसे कम 31.7 पैनल्टी लेकर घुड़सवार राजू सिंह ने अपने घोड़े मविलान के साथ मिलकर बढ़त बनाई। इसके बाद 32.2 पैनल्टी लेकर घुड़सवार विश्वनाथ पी. शंकर ने अपने घोड़े अमर के साथ दूसरे स्थान पर बढ़त कायम की। 32.8 पैनल्टी के साथ घुड़सवार राकेश कुमार ने घोड़े पृथ्वी के साथ तीसरे स्थान पर बढ़त ली।
विज्ञापन

इसी तरह से 34.8 पैनल्टी के साथ घुड़सवार विकास कुमार ने अपने घोड़े त्रिदेव के साथ बढ़त बनाई। इनके पीछे 35.7 पैनल्टी के साथ घोड़े रॉक को लेकर घुड़सवार नीलकमल राजपाल सिंह रहे। 36.5 पैनल्टी लेकर घुड़सवार अपूर्व दभाडे अपने घोड़े सयाजी के साथ बढ़त रखी। यह प्रतियोगिता 16 जनवरी तक चलेगी। इसमें होने वाली शो-जंपिंग, क्रॉस कंट्री स्पर्धाओं में घुड़सवार दमखम दिखाएंगे। आरवीसी सेंटर के सैन्य अधिकारी पूरी प्रतियोगिता पर निगाह रखे हुए हैं।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के आरवीसी सेंटर में मंगलवार को शुरू हुई घुड़सवारी प्रतियोगिता के पहले दिन ड्रेसेज 

कैंट क्षेत्र के आरवीसी सेंटर में मंगलवार को शुरू हुई घुड़सवारी प्रतियोगिता के पहले दिन ड्रेसेज 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें