फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खादर में ऐसे बनती थी कच्ची शराब, पुलिस ने किया पर्दाफाश, देखिए मौके की तस्वीरें

Fri, 09 Oct 2020 02:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो रविंद्र चौहान, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के हस्तिनापुर में पुलिस ने तारापुर और लतीफपुर के जंगल में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने बूढ़ी गंगा को पार कर जंगल में मौके से छह हजार लीटर लहन बरामद की और छह भट्ठियां नष्ट कीं। इस दौरान कच्ची शराब बनाने वाले पुलिस के हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन

2 of 8
भट्ठियों को किया नष्ट - फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खादर क्षेत्र में शराब माफिया धड़ल्ले से भट्ठियां बनाकर कच्ची शराब बना रहे हैं। इस पर टीम बनाकर पुलिस तारापुर में बूढ़ी गंगा के पास पहुंची। टीम ने गंगा के पानी को पार कर छापा मारा तो मौके पर शराब की भट्ठियां दहकती हुईं मिलीं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब बनाने वाले फरार हो चुके थे। पुलिस टीम ने मौके से करीब पांच हजार लीटर लहन बरामद की। पांच शराब की भट्ठियों को नष्ट किया गया। इसके बाद लतीफपुर के जंगल में एक हजार लीटर लहन बरामद कर एक भट्टी नष्ट की।
थाना प्रभारी ने कहा कि खादर क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 8
भट्ठियों को किया नष्ट - फोटो : अमर उजाला
बूढ़ी गंगा के पास का क्षेत्र सर्वाधिक सुरक्षित
बूढ़ी गंगा के पास का क्षेत्र कच्ची शराब बनाने वालों के लिए मुफीद है। गंगा पार कर यहां बड़ी झाड़ियों के बीच धड़ल्ले से भट्ठियां बनाकर कच्ची शराब बनाई जाती है। शराब माफिया पानी की धारा को पार कर झाड़ियों की ओट में शराब बनाते हैं। इससे वह पुलिस की पकड़ में नहीं आते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए पूर्व में भी कई बार कार्रवाई की गई थी लेकिन आज तक पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लग सका।

4 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक गोपाल काली ने लगाए थे वसूली के आरोप
भाजपा के पूर्व विधायक भोपाल काली ने निलंबित एसओ धर्मेंद्र सिंह पर खादर क्षेत्र में कच्ची शराब के माफिया से सांठगांठ का आरोप लगाया था। बताया था कि खादर क्षेत्र में 300 से ज्यादा कच्ची शराब की भट्ठियां चल रही हैं। इनसे लाखों रुपये महीना की वसूली के कारण इन पर अंकुश नहीं लग पाता है। छापे में बरामदगी के बाद यह आरोप सच होते दिख रहा है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भी खपाई जाती है कच्ची शराब

5 of 8
पुलिस ने नष्ट की भट्ठियां - फोटो : अमर उजाला
खादर क्षेत्र में गुरुवार को बरामद छह हजार लीटर लहन से 2400 लीटर कच्ची शराब तैयार हो सकती थी। खादर में तैयार कच्ची शराब को मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर और बिजनौर जिले में खपाया जाता है।
विज्ञापन

6 of 8
भट्ठियों को किया नष्ट - फोटो : अमर उजाला
कच्ची शराब के धंधे से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने की लगभग 100 भट्ठियां संचालित हैं। प्रतिदिन इन भट्ठियों से हजारों लीटर कच्ची शराब तैयार होती है। एक लीटर कच्ची शराब 100 रुपये की बिकती है। इस हिसाब से बरामद लहन से 2.40 लाख रुपये की कच्ची शराब तैयार होती। इसी व्यक्ति ने बताया कि कम लागत में ज्यादा मुनाफा होने के कारण इस धंधे से क्षेत्र के सैकड़ों लोग जुड़े हुए हैं। चुनाव के समय तो कच्ची शराब की मांग ज्यादा हो जाती है।
विज्ञापन

7 of 8
भट्ठियों को किया नष्ट - फोटो : अमर उजाला
एक भट्ठी से प्रतिदिन बनती है 200 लीटर शराब
सूत्रों के अनुसार एक भट्ठी पर तीन से चार लोग छह घंटे काम कर 200 लीटर कच्ची शराब एक दिन में तैयार कर लेते हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शराब माफिया एक ही दिन में लाखों रुपये की शराब तैयार कराकर बेच रहे हैं। इन माफिया के पास आलीशान मकान से लेकर महंगी गाड़ियां आदि सभी सुविधाएं हैं।
विज्ञापन

8 of 8
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आबकारी विभाग नहीं करता कार्रवाई
पुलिस और आबकारी विभाग से सांठगांठ के चलते खादर क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा धड़ल्ले से चलता रहता है। साल में एक-दो बार कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति के लिए की जाती है। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही शराब माफिया तक सूचना पहुंच जाती है। इसलिए वे पुलिस टीम के हाथ नहीं आते। आज तक इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें