फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सोतीगंज में फिर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने मन्नू समेत तीन कबाड़ियों को दबोचा, दो इंजन बरामद

Thu, 25 Nov 2021 11:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में सोतीगंज के कबाड़ी पुलिस के निशाने पर हैं। पुलिस ने गुरुवार को भी सोतीगंज में छापा मारा और तीन कबाड़ियों को दबोच लिया। पुलिस ने कबाड़ियों के साथ दो इंजन भी बरामद किए।
विज्ञापन
सोतीगंज मेरठ - मेरठ पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सदर बाजार पुलिस ने मन्नू कबाड़ी और उसके दो साथी जुनैद उर्फ जुन्नू और राजा निवासी गंज बाजार सोतीगंज को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के दो इंजन बरामद किए गए हैं। एक इंजन का चेसिस नंबर घिसा है। खास बात यह है कि दो दिन पहले चाट बाजार में पकड़े गए इंजनों में भी सलीम कबाड़ी की भूमिका पाई गई है। पुलिस ने सलीम को नामजद कर लिया है।

विज्ञापन


सदर बाजार पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर एक्ट में मन्नू कबाड़ी के खिलाफ कुछ दिन पहले कार्रवाई की गई थी। उसे जेल भेजा गया था। एक करोड़ की संपत्ति भी कुर्क की गई थी। जमानत पर छूटने के बाद मन्नू फिर चोरी और लूट के वाहनों को काटने लगा। मन्नू कबाड़ी, जुनैद उर्फ जुन्नू और राजा तीनों मन्नू के घर से गिरफ्तार किए गए हैं। जुनैद और राजा 31 अक्तूबर को सोतीगंज में एक मकान में मिले 55 इंजनों के मामले में वांछित चल रहे थे, जिनको पुलिस ने इस मुकदमे में गिरफ्तारी दिखा दी है। मन्नू कबाड़ी सलीम के साथ मिलकर लंबे समय से लग्जरी वाहनों को मुहैया करा रहा था। सलीम ने पुलिस पूछताछ में खुद इस बात को कबूला था, जिसमें पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। 

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


मच गई अफरा-तफरी
सोतीगंज में गंज बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा तो अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान यहां से कुछ कबाड़ी शटर डालकर भाग निकले। पुलिस के जाने के बाद ही दोबारा कबाड़ियों ने शटर खोले। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें