फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को भनक न थी, वांछित ने न्यायालय में कर दिया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी मांगने के आरोपी से पूछताछ, बरामद नहीं हुआ सिम
विज्ञापन

मेरठ। नैय्यर क्लाथ हाउस के मालिक से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में वांछित आरोपी सरेंडर कर जेल चला गया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। जानकारी मिलते ही शुक्रवार को पुलिस जिला कारागार पहुंची और आरोपी से घटना में प्रयुक्त सिम को लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस सिम बरामद करने मोदीपुरम भी पहुंची, लेकिन पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
पिछले माह आठ जून को क्लाथ हाउस के मालिक सतनाम सिंह नैय्यर के बेटे गुरुजोत सिंह सहज को कॉल कर जान से मारने की धमकी देते हुए 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। कुछ दिन बाद पुलिस ने पूरे खुलासा किया कि महिला मित्र को लेकर यह षडयंत्र रचा गया था। पुलिस ने कपड़ा व्यापारी के बेटे के दोस्त सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

निखिल व विवेक नाम के दो आरोपी फरार चल रहे थे। 20 जुलाई को आरोपी फलावदा क्षेत्र के खालिदपुर निवासी विवेक ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। लालकुर्ती पुलिस टीम विवेक से पूछताछ करने जिला कारागार पहुंची। आरोपी ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि यूनिवर्सिटी के निकट रेलवे ट्रैक के पास से धमकी भरी कॉल की थी, सिम को वहीं पर तोड़कर फेंक दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने विवेक को साथ ले जाकर बताए गए स्थान को खंगाला, लेकिन सिम नहीं मिला। इसके बाद पुलिस लौट गई। एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त सिम बरामदगी की कोशिश की गई, लेकिन सिम नहीं मिल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें