फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खराब होने की वजह से मवाना रोड पर चार घंटे लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक खराब होने से मवाना रोड पर चार घंटे लगा रहा जाम
विज्ञापन

गंगानगर। ट्रक खराब होने से मवाना रोड पर शुक्रवार सुबह करीब चार घंटे तक जाम लग गया। गंगानगर और इंचौली पुलिस ने जाम खुलवाया। दरअसल, मवाना रोड पर अधिग्रहित क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बहचौला मोड पर अंडरपास बनाया जा रहा है।
शुक्रवार सुबह मवाना से मेरठ की ओर आ रहा एक ट्रक निर्माणाधीन अंडरपास के पास खराब हो गया। अंडरपास के लिए खोदाई होने के कारण रास्ता पहले से ही संकरा है। ऐसे में ट्रक खराब होने पर सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक सड़क पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जाम की सूचना पर गंगानगर और इंचौली थानों से पुलिस पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से सड़क को चौड़ा कराकर वाहनों के लिए रास्ता बनाया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें