फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मसाज पार्लर और होटलों में पुलिस ने की जांच, नाबालिग से कराया काम तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और महिला थाने की पुलिस ने चलाया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने शहर के होटलों और मसाज पार्लरों में बुधवार को जांच पड़ताल की। एएचटीयू की टीम ने चेतावनी दी कि अगर नाबालिग से काम कराया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनैतिक गतिविधि मिलने पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

एसएसपी डा. विपिन ताडा के निर्देश पर एएचटीयू प्रभारी अखिलेश गौड़ के साथ टीम मंगलपांडे नगर के दो मसाज पार्लर में पहुंचे। इसके बाद बाईपास स्थित होटल और मसाज पार्लर में भी जांच पड़ताल की। टीम ने दावा किया कि यहां कोई गलत गतिविधि प्रथम दृष्टया नहीं पाई गई। अभियान के दौरान साकेत चौराहा तेजगढ़ी चौराहा, भैसाली बस स्टैंड, गांधी आश्रम चौराहा, बच्चा पार्क, लालकुर्ती, बेगमपुल पर महिलाओं बच्चों बुजुर्गों और किन्नरों को भीख न मांगने के लिए भी कहा गया। होटल मालिकों को हिदायत दी गई कि कोई बाल श्रमिक को कार्य पर न लगाए। पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें