मेरठ में लालकुर्ती पुलिस ने चोरी के छह दुपहिया वाहनों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग ऑन डिमांड वाहन चोरी कर सोतीगंज में बेचने का काम करते हैं।
पकड़े गए दोनों बदमाशों का तीसरा साथी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर जो दुपहिया वाहन बरामद किए हैं, उनमें दो बाइक नोएडा से चोरी होना सामने आया है।
पुलिस दोनों बाइकों के मालिकों से संपर्क कर रही है। इस खुलासे के बाद सोतीगंज एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। यह साबित हो गया है कि अभी भी सोतीगंज में चोरी-छिपे वाहन काटे जा रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/