फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो और दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध, अब हुआ जान मोहम्मद के मर्डर का सनसनीखेज खुलासा

Sun, 01 Sep 2019 01:36 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में जान मोहम्मद हत्याकांड का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दंपती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला को ब्लैकमेल करने पर हत्या की गई थी। अभी दो आरोपियों की तलाश है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय साहनी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 28 अगस्त को कंकरखेड़ा में एक युवक की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई थी। जिसके शव की शनाख्त 29 अगस्त को गांव सुबाहेड़ी पुरकाजी मुजफ्फरनगर निवासी जान मोहम्मद पुत्र तैय्यब के रूप में हुई थी। जान मोहम्मद के भाई मेहरबान ने दंपती और अन्य हत्यारोपियों पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने डौरली निवासी दंपती, मोनू व उसके भाई सोनू पुत्र हरीशचंद्र निवासी न्यू अशोकपुरी कंकरखेड़ा को गिरफ्तार किया है। शैलेंद्र व उसका भाई भूपेंद्र निवासी डौरली फरार हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी: मामूली विवाद में भांजे की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, आरोपी मामा गिरफ्तार
विज्ञापन


एसएसपी के अनुसार मूल रूप से बिहार निवासी एक व्यक्ति और जान मोहम्मद सरिया बांधने का काम करते थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जान मोहम्मद ने अपने साथी की पत्नी का नहाते समय वीडियो बना लिया था। जिसके बाद वह महिला को ब्लैकमेल कर उससे संबंध बनाता आ रहा था। महिला ने इसकी शिकायत अपने पति से की थी। जान मोहम्मद जब समझाने के बाद भी नहीं माना था तो परेशान होकर दंपती ने जान मोहम्मद को मारने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन

इस योजना में दंपती ने अपने साथी सोनू, मोनू, शैलेंद्र और उसके भाई भूपेंद्र को शामिल किया था। 27 अगस्त को महिला ने योजना के तहत व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए जान मोहम्मद को 28 अगस्त को देहरादून से कंकरखेड़ा अपने घर बुलाया था। जान मोहम्मद जब घर पहुंचा था तो महिला ने अपने पति और अन्य लोगों को जानकारी दे दी थी। जिसके बाद महिला के पति और अन्य लोगों ने बेस बॉल के बैट से पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। बाद में उसके शव को सरधना रोड मेरठ पर गैस गोदाम के पीछे डालकर फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें: युवक को दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पीट-पीटकर मार डाला, मौलाना की पढ़ाई कर रहा था छात्र

इस दौरान आरोपी युवक व उसकी बाइक का नंबर सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गए थे। प्रेसवार्ता के दौरान जान मोहम्मद के परिजन एसएसपी से मिले। कहा कि पुलिस ने घटना का सही खुलासा किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें