फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हादसों में दो की मौत, महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 31 Aug 2019 08:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
घायल युवक को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली जिले के कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो छात्र भी शामिल हैं। एक छात्र को बेहोशी की हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन


थाना भवन के मूल निवासी अश्वनी उर्फ राजेश कुमार (48) पिछले कुछ महीनों से शामली के मोहल्ला खत्रियान हलवाई हट्टा में पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। वे बाट और कांटों पर मोहर लगाने का कार्य करते थे। शनिवार को वह बाइक से शामली से मेरठ की तरफ जा रहे थे। इस दौरान काबड़ौत पुल से पहले गांव बरलाजट मोड़ के निकट मेरठ की तरफ से बाइक पर आ रहे दो छात्रों से भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने के बाद तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: हादसों में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, मेरठ के लिए किया रेफर
विज्ञापन


वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सीएचसी शामली में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अश्वनी को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार सौरभ और विकास निवासीगण बुढ़ाना को उपचार दिया गया। विकास को होश न आने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

सौरभ ने बताया कि वह और विकास पॉलीटेक्निक में मुजफ्फरनगर में पढ़ते हैं। वे दोनों बाइक पर शामली में किताबें लेने आ रहे थे। उधर, अश्वनी की मौत की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को देखकर बिलख उठे। कोतवाल सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को घर ले गए।

परिजनों की तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। मृतक के मकान मालिक संजय कुमार ने बताया कि अश्वनी का बड़ा बेटा संभव (19) बीकॉम में, बेटी आकृति (18) बीएससी होम साइंस में और नेहा आठवीं कक्षा में पढ़ती है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: एक पल में बिखर गए सपने, डॉक्टर बनना चाहते थे ये चार दोस्त, अब रह गया जिंदगी भर का गम

दूसरा हादसा दोपहर दो बजे विजय चौक के निकट हुई। झिंझाना क्षेत्र के गांव नाई नंगला निवासी जमील अपनी वृद्ध चाची शकीला और परिवार की अन्य महिला परवीन के साथ बाइक पर शामली में बीमार रिश्तेदार का हालचाल लेने शामली आ रहे थे। जब वे शहर में विजय चौक के निकट पहुंचे तो आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए और बाइक उससे टकरा गई।

इसी दौरान पीछे चल रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने शकीला (65) को मृत घोषित कर दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें