उधर, विधायक चौधरी नाहिद हसन ने अपने समर्थकों के साथ कैराना नगर व गांवों में पहुंचकर लोगों से जेल भरो आंदोलन में कैराना पहुंचने की अपील की। विधायक ने कहा कि पुलिस गरीब-मजदूरों के साथ अन्याय कर रही हैं। जो कोई व्यक्ति कोतवाली में तहरीर लेकर जाता है उसी का चालान कर दिया जाता है। उन्होंने लोगों से कहा कि जेल भरो आंदोलन में उनका साथ देना होगा। शाम छह बजे विधायक कस्बे के प्रमुख मार्ग से गुजरे। इस दौरान उनके समर्थकों ने नारेबाजी की।
बन सकते हैं टकराव के हालात
सपा विधायक नाहिद हसन के आंदोलन से उनके समर्थकों और पुलिस के बीच टकराव के हालात बन सकते हैं। इसलिए पुलिस हर स्तर पर तैयारी में जुटी है। विधायक का धरना-प्रदर्शन का अनुमति प्रार्थना पत्र पहले ही निरस्त किया जा चुका है।
यह था मामला
29 अक्तूबर को सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने कोतवाली में पहुंचकर कोतवाल प्रेमवीर राणा पर निर्दोष एवं पीड़ितों को ही जेल भेजने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इसके बाद उन्होंने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में दो नवंबर को जेल भरो आंदोलन की घोषणा की थी। आंदोलन के लिए वह लगातार समर्थन जुटा रहे हैं तथा काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें समर्थन दिया है।
इन्होंने कहा
कैराना और आसपास के इलाके में पर्याप्त पुलिस फोर्स लगा है। जैसी भी स्थिति होगी उसे नियंत्रित किया जाएगा। सभा करने की अनुमति नहीं दी गई है। सभा या आंदोलन जैसी कोई गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
- नित्यानंद राय, एसपी
कैराना में कोई सभा या आंदोलन करने की अनुमति नहीं दी गई है। धारा-144 लागू है। यदि कोई सभा आदि करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
- जसजीत कौर, डीएम।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/