फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुनाथ सिटी में डकैती मामले में पुलिस खाली हाथ

Mon, 08 Sep 2025 02:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास पर निर्माणाधीन रघुनाथ सिटी में शुक्रवार रात पड़ी डकैती के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

बिजली बंबा बाईपास पर रघुनाथ सिटी कॉलोनी विकसित की जा रही है। शुक्रवार रात कॉलोनी में घुसे करीब 25 नकाबपोश बदमाशों ने बिहार निवासी मजदूर रमन, लक्ष्मण, रमाकांत व पपाऊ और सुरक्षा गार्ड अजय को बंधक बना लिया था। मारपीट करते हुए सभी के मोबाइल छीन लिए थे। सभी के हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंधक बना लिया था। मारपीट करते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। करीब ढाई घंटे में बदमाशों ने कॉलोनी से विद्युत केबिल, लोहे का सामान, एलईडी, इंवर्टर-बैटरी आदि सामान लूट लिया था। टाटा पिकअप गाड़ी में सारा सामान भरकर बदमाश दिल्ली रोड की ओर भाग गए थे। किसी तरह बंधनमुक्त होकर सुरक्षा गार्ड और मजूदरों ने बिल्डरों को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट चोरी की धाराओं में दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें