मेरठ के भगत सिंह मार्केट से रोहटा पुलिस ने सराफ व्यापारी हाजी रहीमुद्दीन को चोरी का माल खरीदने-बेचने के आरोप में उठाया। व्यापारियों ने गिरफ्तारी को गलत बताते हुए एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
मेरठ में शनिवार को हापुड़ अड्डा स्थित भगत सिंह मार्केट में उस समय हड़कंप मच गया जब रोहटा पुलिस ने सराफ व्यापारी हाजी रहीमुद्दीन को उनकी दुकान से जबरन उठाकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
रहीमुद्दीन, जो शास्त्री नगर (नौचंदी थाना क्षेत्र) के निवासी हैं, पर उन पर चोरी का माल खरीदने और बेचने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, स्थानीय व्यापारियों ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि बिना कोई नोटिस या ठोस सबूत के, एक सम्मानित व्यापारी को दुकान से उठाना निंदनीय है।
घटना के बाद व्यापारी एकत्र होकर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के कार्यालय पहुंचे। व्यापारी नेता जीतू नागपाल ने उच्चाधिकारियों से फोन पर संपर्क किया और घटना की पूरी जानकारी दी। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि रहीमुद्दीन को जल्द नहीं छोड़ा गया, तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे।
इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामला जांच के अधीन है। जांच के बाद ही कोई अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।