बिजनौर जनपद के कोतवाली देहात में ग्राम जलालपुर सुल्तान में शुक्रवार की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर पेड़ से गजेंद्र(42) सिंह का शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गजेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश, शुक्रवार को मार्टिन फैक्ट्री में काम पर गया था, लेकिन अचानक घर लौट आया। रात लगभग नौ बजे कुछ युवकों ने जलालपुर से महेश्वरी जट मार्ग पर शव लटका देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: जेल में सिलाई कर रही मुस्कान, साहिल कर रहा खेती, जानें जेल में कमाए रुपयों से क्या करेंगे दोनों
सूचना पाकर मौके पर नगीना सीओ अंजनी चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, और दरोगा धर्मेंद्र गिरी पहुंचे। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
गजेंद्र के भाई धीरज ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस फिलहाल आत्महत्या की आशंका जता रही है लेकिन अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक सोलंकी का कहना है, "फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।