फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में पुलिस कमिश्नरी लागू करने की तैयारी, मुख्यमंत्री की घोषणा का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी आवास में बन सकता है पुलिस कमिश्नर ऑफिस, निर्माण शुरू
विज्ञापन

मेरठ। बढ़ते अपराध को लेकर योगी सरकार की गाजियाबाद में बड़ी कार्रवाई के बाद मेरठ में पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने की पूरी तैयारी चल रही है। इसके चलते मेरठ जनपद में पुलिस कमिश्नर के लिये भवन का निर्माण शुरू हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह के बाद मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की जा सकती है।
कानून व्यवस्था को मजबूत और बेहतर पुलिसिंग के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही गाजियाबाद व मेरठ जिले में पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू करने की जल्द घोषणा कर सकते हैं। चुनाव नतीजे के बाद अपराधियों ने कानून व्यवस्था को चुनौती दे रखी है। इसके चलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में कमिश्नरी के सक्रिय होने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। एसएसपी आवास में निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। बताया गया है कि पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था के लिए मेरठ के पुलिस अधिकारियों से भी पूरा रिकॉर्ड मांग लिया गया था।
विज्ञापन

सोमवार से एसएसपी आवास में निर्माण शुरू हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा मेरठ और गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था की घोषणा होते ही काम तेजी से शुरू हो जाएगा। दोनों जनपद में पुलिस अधिकारियों ने भी पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

आचार संहिता हटने के बाद हो सकती घोषणा
सूबे में चुनाव आचार संहिता हटने के बाद आगामी 12 अप्रैल के बाद मुख्यमंत्री योगी दोनों जिलों (गाजियाबाद और मेरठ) में पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू करने का ऐलान कर सकते हैं। कयास लगा जा रहे हैं कि बढ़ते अपराध के चलते गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार के निलंबित होने के बाद जिले में नए एसएसपी की तैनाती नहीं की गई। योगी सरकार ने वर्ष 2020 में गौतमबुद्धनगर और लखनऊ में सबसे पहले पुलिस कमिश्नरी की शुरुआत की थी। इन जिलों में कानून व्यवस्था में जबरदस्त सुधार के बाद वाराणसी और कानपुर को भी पुलिस कमिश्नरी बना दिया गया। अब गाजियाबाद और मेरठ की बारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें