पुलिस कप्तान ने 76 उपनिरीक्षकों के कार्यस्थल बदले
मेरठ। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर बुधवार शाम 76 उप निरीक्षकों के कार्यस्थल बदले गए हैं। इनमें 49 उपनिरीक्षक पुलिस लाइन से थाने और चौकियों पर तैनाती पाएंगे। पुलिस कप्तान के इस निर्णय से लंबे समय से जमे कई उपनिरीक्षकों को दूसरी जगहों पर जिम्मेदारी दी गई है। इससे एक दिन पहले एसएसपी ने पांच थानेदारों के कार्यस्थल बदले थे।
दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर यह फेरबदल शुरू हुआ है। इनमें दो महिला उपनिरीक्षक को भी पुलिस लाइन से थाने भेजा गया है। आंचल शर्मा को टीपीनगर तो अर्चना को ब्रह्मपुरी थाने में तैनाती दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि अभी ऐसे ही फेरबदल आगे भी किए जा सकते हैं।