गैंगस्टर तस्लीम की विवेचना लालकुर्ती ट्रांसफर, जल्द होगी कुर्की
मेरठ। कबाड़ियों की तरह जल्द ही नशीले पदार्थों के सौदागर एवं गैंगस्टर तस्लीम की संपत्ति कुर्क होगी। इसके लिए लालकुर्ती पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। इस मामले में रेलवे रोड से विवेचना लालकुर्ती पुलिस को ट्रांसफर हुई। जल्द ही तस्लीम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होगी।
दरअसल, रेलवे रोड पुलिस ने तीन माह पहले तस्लीम के घर पर छापा मारा था। यहां पुलिस को एक तहखाना मिला था। इसमें आरोपी छिप जाता था। आरोपी अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रहा है। पुलिस को घर में एक तहखाना भी मिला था। पुलिस कार्रवाई के दौरान वह तहखाने में छिप जाता था। इस दौरान उसके एक बेटे शादाब को गिरफ्तार किया गया था।
अब पुलिस ने तस्लीम, उसकी पत्नी हज्जन उर्फ नसीमा, बेटा शादाब, शाहबाज, दामाद दानिश, निजामुद्दीन के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। तस्लीम और उसका बेटा जेल में बंद है, जबकि चार लोग गैंगस्टर में नामजद हो गए हैं।
इस केस की विवेचना मिलने के बाद लालकुर्ती पुलिस केस डायरी का अवलोकन कर रही है। तस्लीम की संपत्ति की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह ने बताया कि संपत्ति का ब्योरा जुटाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---