भाजपा नेताओं को दी जानकारी
पीड़ित संघ कार्यकर्ता ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना भाजपा महानगर अध्यक्ष, दक्षिण विधायक और सांसद को दे दी है। वहीं, आसपास के लोगों ने बताया कि हंगामा होने पर एसओ मेडिकल भी पहुंच गए थे। वहीं, एसओ मेडिकल कुलवीर सिंह का कहना है कि संघ नेता के साथ पुलिस ने कोई मारपीट की है या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
मेडिकल पुलिस का विवादों से नाता
मेडिकल पुलिस की मनमानी का यह पहला मामला नहीं है। करीब आठ माह पहले सीआरपीएफ के कमांडो सतेंद्र सिंह को घर में घुसकर मेडिकल पुलिस ने पीटा और घर में तोड़फोड़ कर मोबाइल लूट के मामले में कमांडो को ही जेल भेज दिया था। मामला गृह मंत्रालय तक पहुंचा तो अफसरों ने कमांडो पर दर्ज मुकदमे में लूट की धारा हटवाकर रात में ही जमानत दिलवा दी थी। बाद में इंस्पेक्टर मेडिकल प्रशांत मिश्रा पर गाज गिरी थी। उसमें भी दो दरोगाओं की मनमानी सामने आई थी।
जांच कराई जाएगी
जागृति विहार में पुलिस ने भाजपा/संघ नेता के साथ मारपीट की है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। यदि पुलिस ने मारपीट की है तो जांच कराई जाएगी। वायरल वीडियो अभी नहीं मिली है।
- अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/