मेरठ जिले में शास्त्रीनगर का रहने वाला बसपा कार्यकर्ता गोवा में नकली करेंसी से कसीनो में जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपी कहां से नकली करेंसी लाता था, इसकी जांच के लिए गोवा पुलिस गुरुवार को मेरठ पहुंची। आरोपी के घर जाकर उसके साथियों की जानकारी भी जुटाई।
गोवा की आहशाही थाना पुलिस ने 27 अगस्त को एक होटल को छापा मारा था। कसीनो में जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें शादाब निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर-11 भी शामिल था। पुलिस ने उससे 75 हजार रुपये की नकली करेंसी बरामद की। शादाब ने खुद को बसपा कार्यकर्ता बताया। गुरुवार को गोवा पुलिस नौचंदी थाने पहुंची। गोवा पुलिस के दरोगा मनोज मलिक और सिपाही राजू अख्तर ने थाने में आमद दर्ज कराई, जिसके बाद नौचंदी थाने की पुलिस के साथ शास्त्रीनगर सेक्टर-11 पहुंचे।
यह भी पढ़ें: मेरठ पुलिस ने एक साथ खोली 100 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट, कई भाजपा-सपा-बसपा कार्यकर्ता शामिल
पुलिस ने बताया कि शादाब के साथ उसके कई साथी गोवा जाते हैं और वहां कपड़े बेचने की आड़ में नकली करेंसी सप्लाई करते हैं। इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर का कहना कि छानबीन अभी चल रही है। नकली करेंसी कहां तैयार होती है, इसकी जांच में मेरठ पुलिस जुट गई है। नकली करेंसी के पुराने मुकदमों का रिकॉर्ड खंगाला, जिसमें एक मुकदमा भावनपुर थाने में मिला है। तब नकली करेंसी बनाते गांधी नाम का एक युवक पकड़ा था।
यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: जांच में खुला बिल्डर का राज, 25 नहीं, 70 करोड़ का हुआ था नोटबंदी के बाद लेनदेन
गोवा पुलिस ने नकली करेंसी से कसीनो में जुआ खेलते मेरठ के शादाब को पकड़ा है। इसकी छानबीन करने के लिए गोवा पुलिस आई है। नौचंदी पुलिस को भी जांच में लगाया है।
- डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/