फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशाने पर कबाड़ी: बाहर से घर पर लगा था ताला, अंदर चैन से सो रहा था वांछित कबाड़ी, पुलिस ने दबोचा

Tue, 24 Aug 2021 06:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सोतीगंज में कबाड़ियों की अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। 29 जुलाई को पुलिस ने कबाड़ियों के गोदामों से 23 चोरी के इंजन बरामद किए थे।
विज्ञापन
सोतीगंज मेरठ - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में चोरी के इंजनों से जुड़े मामले में वांछित कबाड़ी जावेद को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले कई दिन से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि रात के अंधेरे में कबाड़ी घर पर आकर सो रहा है। सोमवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। अभी तक पांच कबाड़ियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


सोतीगंज में कबाड़ियों की अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। 29 जुलाई को पुलिस ने कबाड़ियों के गोदामों से 23 चोरी के इंजन बरामद किए थे। तीन कबाड़ियों परवेज उर्फ परवेश, हाजी वहीद और नवाज शरीफ को पहले ही दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि 13 फरार हो गए।

रविवार को पुलिस ने इस मामले में वांछित चल रहे कबाड़ी जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सदर बाजार बिजेंद्र पाल राणा ने बताया कि पुलिस को लगातार यह सूचना मिल रही थी कि जावेद कबाड़ी पुलिस की आंख में धूल झोंककर अपने घर में ही छिपा है।
विज्ञापन


पुलिस ने दबिश दी तो घर पर बाहर से ताला डला था। अंदर देखा तो वांछित कबाड़ी जावेद पुत्र दीन मोहम्मद मौजूद था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि कुल 16 कबाड़ियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें से अभी तक पांच कबाड़ियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। 11 कबाड़ी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें