दरवाजा खोलते ही पुलिसकर्मियों ने फिरोज की मां से स्कूटी की चाबी मांगी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने स्कूटी की डिग्गी में तमंचा रखकर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद स्कूटी को अपने साथ ले गए।
यह भी पढ़ें: खाकी शर्मशार: रात भर IG ऑफिस पर गिड़गिड़ाती रही बहन, तमंचा रखकर भाई को फंसाना चाहती थी पुलिस, अब खुद फंस गई
पीड़ित का कहना है कि स्कूटी को छोड़ने की एवज में पुलिसकर्मियों ने उससे 50 हजार की रकम वसूली है। गुरुवार को पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर घटना की सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए मामले में कार्यवाही की मांग की है।
वहीं इस मामले मे सीओ किठौर पवन कुमार सर्मा का कहना है कि पुलिस कर्मी इसकुटी तो लाय है जिसकी जानकारी इंस्पेक्टर को भी नही है।मामले की जांच की जा रही है कि गाड़ी किस ने छोड़ी है।